ग्रामीण तहकीकात ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 📲

भगवानपुर

ग्रामीण तहकीकात / संपादक नवीन कुमार 

भगवानपुर। विधानसभा भगवानपुर की ग्राम पंचायत मानकपुर आदमपुर निवासी राधेश्याम पुत्र सेठपाल ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राधेश्याम की सफलता पर विधायक ममता राकेश सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ममता राकेश ने कहा कि राधेश्याम की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राधेश्याम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। युवा नेता अभिनव चौधरी ने कहा कि मानकपुर आदमपुर के राधेश्याम ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर अमित कुमार, राजवीर सिंह, महावीर, नितिन चौधरी, ऋषिपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राधेश्याम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

ग्रामीण तहकीकात / नवीन कुमार (प्रधान संपादक)

चुड़ियाला। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मां चूड़ामणि देवी दरबार से भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर मां भगवती की आराधना की गई, जिसमें समर्पित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और आस्था के साथ सहभागिता कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया; हालांकि धार्मिक आयोजनों में पहले की तुलना में श्रद्धालुओं की घटती उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली और व्यस्तताओं के चलते लोग अपनी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से दूर हो रहे हैं, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है; उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक व आध्यात्मिक जड़ों से जोड़े रखने के लिए ऐसे पावन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि सनातन संस्कृति की निरंतरता अक्षुण्ण बनी रहे; सीमित संख्या के बावजूद शोभायात्रा की गरिमा और परंपरा को जीवंत बनाए रखने में आदित्य कश्यप, साहित्य कश्यप, कपिल त्यागी, नित्या कश्यप, नितिन, अनिरुद्ध पंडित, कमल और कमल त्यागी सहित निष्ठावान श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई; उपस्थित भक्तों ने मां चूड़ामणि के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की कामना की।

ग्रामीण तहकीकात/ नवीन कुमार 

लक्सर। सामाजिक न्याय पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई; बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पार्टी का विस्तार करने के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित, शोषित और जरूरतमंद परिवारों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना रहा; बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय पार्टी का मुख्य ध्येय केवल चुनावी राजनीति तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि समाज में उन निर्धन और उपेक्षित वर्गों की आवाज बनना है जो आज भी अपने बुनियादी अधिकारों, बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पुनीत कश्यप ने अपने बयान में जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था पर टिकी होती है, इसलिए पार्टी का संकल्प है कि आर्थिक तंगी या संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा स्कूल या उच्च शिक्षा से वंचित न रहे; उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों का युवा वर्ग बेरोजगारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में जूझ रहा है, ऐसे में पार्टी युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योजना तैयार कर रही है; उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा आह्वान किया कि वे हर गांव, मोहल्ले और बूथ स्तर पर जाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी बुनियादी समस्याओं को समझें और संगठन की जनहितकारी नीतियों से उन्हें अवगत कराएं।

बैठक में हरिद्वार जनपद के मैदानी क्षेत्र की चार प्रमुख विधानसभाओं— लक्सर, खानपुर, मंगलौर और भगवानपुर पर विशेष फोकस रखने का निर्णय लिया गया; पुनीत कश्यप ने बताया कि इन क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर संगठन की इकाइयां गठित कर युवाओं और महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है; उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित के वास्तविक मुद्दों, शिक्षा और रोजगार के संकल्प के साथ सामाजिक न्याय पार्टी आने वाले समय में क्षेत्र की जनता के सामने एक मजबूत और सकारात्मक सामाजिक-राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगी; इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन विस्तार की इस मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल के समर्थन में उमड़े भाजपाई, देवी सिंह राणा व सुदेश चौधरी बोले— पार्टी मौका दे तो इस बार भगवानपुर में खिलेगा कमल

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

भगवानपुर। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल के कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। मौका था किसान मोर्चा के नए चुने गए पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विपुल मानकपुर ने बहुत ही बढ़िया और आसान तरीके से संभाला। समारोह के दौरान हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र से किसान मोर्चा की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में शामिल किए गए सभी नए पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर ज़ोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैम्प कार्यालय में मौजूद किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन और रुझान सुशील पेगोवाल के पक्ष में साफ़ नज़र आया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कहा कि वे साल 1985 से भारतीय जनता पार्टी के सच्चे और वफ़ादार सिपाही के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी नेतृत्व जो भी ज़िम्मेदारी उन्हें देता है, वे उसे हमेशा पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाते हैं। पेगोवाल ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा ‘कमल का फूल’ है; अगर पार्टी आलाकमान उन पर भरोसा जताते हुए भगवानपुर विधानसभा से उन्हें चुनाव मैदान में उतारता है, तो वे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और यदि संगठन किसी अन्य कार्यकर्ता को भी टिकट देता है, तो भी वे दिन-रात एक करके भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता देवी सिंह राणा और सुदेश चौधरी ने सुशील पेगोवाल की कार्यशैली और समाज सेवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुशील पेगोवाल पार्टी के पुराने और ज़मीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भगवानपुर की जनता का पूरा प्यार और समर्थन सुशील पेगोवाल को मिल रहा है। जनता क्षेत्र में विकास और बदलाव चाहती है; ऐसे में अगर पार्टी इस बार सुशील पेगोवाल को मौका देती है, तो भगवानपुर की सीट भारी वोटों से जीतकर भाजपा की झोली में जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, वरिष्ठ भाजपा नेता, नए पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

भगवानपुर। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। ‘ग्रामीण तहकीकात’ की टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण व शहरी इलाकों में की गई व्यापक ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस बार स्थानीय मतदाताओं का झुकाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति अधिक देखा जा रहा है।

हाल ही में भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के बाद से क्षेत्र के दलित, पिछड़े और सर्वसमाज में भाजपा के प्रति आकर्षण और गहरा हुआ है। जनभावनाओं के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और विकास नीतियों को जनता काफी पसंद कर रही है। क्षेत्र के बड़े वर्ग का मानना है कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री धामी के हाथों में ही रहनी चाहिए, जिससे विकास की रफ्तार बनी रहे।

जनभावनाओं और वर्तमान माहौल के राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार, इस समय क्षेत्र में भाजपा मुख्य दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दूसरे स्थान पर और नए सियासी समीकरणों के साथ आजाद समाज पार्टी (आसपा) तीसरे कोण के रूप में उभरती दिख रही है।

भाजपा खेमे में भी टिकट की दावेदारी को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ‘ग्रामीण तहकीकात’ के सर्वे और जनचर्चा के अनुसार, दावेदारों की दौड़ में वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल सबसे आगे और जनता की पहली पसंद के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों के बीच सुशील पेगोवाल के सहज स्वभाव, निरंतर जनसेवा और हर सुख-दुख में मौजूदगी की विशेष सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्टी आलाकमान को इस बार एक समर्पित और स्थानीय कार्यकर्ता को अवसर देना चाहिए। वहीं, भाजपा में दावेदारों की इस कतार में दूसरे स्थान पर सत्यपाल मास्टर तथा तीसरे स्थान पर जॉनी प्रधान (केसरिया) भी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं।

दूसरी ओर, इस क्षेत्र में लंबे समय से कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक ममता राकेश एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि कभी विधायक ममता राकेश के सहयोगी रहे अमित कुमार द्वारा आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लेने से पारंपरिक वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है।

क्षेत्रीय चर्चाओं के अनुसार, अमित कुमार की मौजूदगी मुख्य रूप से पारंपरिक कांग्रेस वोट बैंक में सेंध लगाती दिख रही है, जिससे विपक्षी खेमे का गणित प्रभावित हो सकता है। इसके विपरीत, भाजपा के प्रति सर्वसमाज का समर्थन देखने को मिल रहा है। भगवानपुर क्षेत्र को पारंपरिक रूप से एक दल विशेष का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन लंबे समय बाद इस बार स्थानीय जनमानस बदलाव की ओर रुख करता दिख रहा है, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल नजर आ रही हैं।

 

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता 

भगवानपुर । आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर 28 विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में राजनीतिक पारा अभी से चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट पाने की होड़ के बीच दमदार प्रत्याशी सबसे पुराने सबसे सीनियर भाजपा पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों और ग्रामीण अंचलों की दीवारों पर ‘मिशन 2027’ के तहत वृहद स्तर पर वाल पेंटिंग अभियान चलाया जा रहा है। दीवारों पर “भगवानपुर की यही पुकार, सुशील पेगोवाल इस बार”, “नई सोच, नई उम्मीद” और “विकास की नई पहचान, सुशील पेगोवाल के नाम” जैसे असरदार नारे उकेरे जा रहे हैं, जो क्षेत्रवासियों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रहे हैं।

हालाँकि, पार्टी स्तर पर अभी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन पेगोवाल का यह धुआंधार प्रचार अभियान साफ संकेत दे रहा है कि वे संगठन के सामने अपनी जमीन बेहद मजबूत कर चुके हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनाव से काफी पहले शुरू हुई इस जमीनी तैयारी ने भगवानपुर के सियासी गलियारों और विरोधी खेमों में हलचल पैदा कर दी है।

 

ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र एवं डिजिटल

ग्राम मानकपुर आदमपुर में उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब गांव के वरिष्ठ नागरिक रामवीर चौधरी के जिला सहकारी संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी कड़ी में भगवानपुर विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व भावी प्रत्याशी सुशील पेगोवाल अपने समर्थकों के साथ मानकपुर पहुंचे और रामवीर चौधरी को पटका पहनाकर पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने भगवानपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी में रात-दिन एक कर रहे भाजपा नेता सुशील पेगोवाल का भी पटका और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने एक सुर में सुशील पेगोवाल को अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद देने का भरोसा जताया।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे सुशील पेगोवाल, सुनी समस्याएं

बधाई कार्यक्रम के बाद सुशील पेगोवाल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने गांव के विकास, किसानों की समस्याओं और आगामी प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की।

सुशील पेगोवाल ने कहा, “रामवीर चौधरी जी का जिला सहकारी संघ का अध्यक्ष बनना केवल मानकपुर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भगवानपुर क्षेत्र और किसान भाइयों के लिए बड़े गर्व की बात है। उनके अध्यक्ष बनने से सहकारिता आंदोलन को नई ताकत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ हमारे किसान भाइयों के खेतों और घरों तक पहुंचेगा।”

रामवीर चौधरी का अध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र का मान: ग्राम प्रधान कुलवीर

कार्यक्रम में मौजूद मानकपुर आदमपुर के ग्राम प्रधान कुलवीर चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि रामवीर चौधरी जी की यह ऐतिहासिक जीत पूरे गांव की जीत है। इससे गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलवीर चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर पाल, संदीप चौधरी, सोमवीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति, युवा और पेगोवाल समर्थक मौजूद रहे।

• कश्यप निषाद संगठन की बैठक में उमड़ी भारी भीड़, पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से किया पेगोवाल का भव्य स्वागत

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

भगवानपुर। कश्यप निषाद संगठन उत्तराखंड के तत्वावधान में विकासखंड भगवानपुर की ग्राम पंचायत बिन्डू खरक में एक भव्य स्वागत एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। सोनू कुमार कश्यप एवं गोलू प्रसाद द्वारा अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कश्यप निषाद संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल का फूल-मालाएं पहनाकर और जोरदार नारेबाजी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल का पूरा दबदबा दिखाई दिया। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुशील पेगोवाल ने कहा, “कश्यप निषाद समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। आज समाज को संगठित होकर शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अत्यंत आवश्यकता है। जब तक हमारा समाज पूरी तरह शिक्षित और जागरूक नहीं होगा, तब तक हम अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ सकते। कश्यप निषाद संगठन जिस तरह धरातल पर उतरकर समाज के दबे-कुचले और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, वह बेहद सराहनीय है। मैं समाज के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ और आपकी हर आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का काम करूँगा।”

वहीं, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा, “केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार कश्यप निषाद समाज सहित पूरे ओबीसी वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

बैठक के आयोजक सोनू कुमार कश्यप और गोलू प्रसाद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस ऐतिहासिक सामाजिक बैठक के दौरान कश्यप निषाद संगठन के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

1857 की क्रांति के महानायक की जयंती पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अमर शहीदों की बदौलत ही आज हम ले रहे हैं आजाद हवा में सांस

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

रुड़की/हरिद्वार। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी सुलगने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर रविवार (19 जुलाई) को देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने देश के इस महान सपूत को शत-शत नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर शहीद मंगल पांडे को नमन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पेगोवाल ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में मंगल पांडे जी का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की थी। उनकी इस दिलेरी और वीरता ने ही देशवासियों के दिलों में आजादी की ललक पैदा की, जो आगे चलकर एक बड़ा जनआंदोलन बन गई।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में चैन की सांस ले रहे हैं, वह मंगल पांडे जैसे अनेकों वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान और त्याग का ही परिणाम है। आने वाली पीढ़ियों को इन अमर क्रांतिकारियों के जीवन से राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र अभिवादन किया।

 

ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की, कहा- पूर्व प्रधान का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को देता है नई ऊर्जा

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

रुड़की/हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान शिवकुमार चौधरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता ने पूर्व प्रधान को पार्टी का भगवा पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया।

पूर्व प्रधान के आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद पारिवारिक जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल प्रार्थना करता हूँ।” उन्होंने पूर्व प्रधान के राजनीतिक व सामाजिक अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कुशल मार्गदर्शन हमेशा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज हित में कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करता है।

जन्मदिन की बधाई देने के इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व प्रधान को फूल-मालाएं पहनाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व प्रधान शिवकुमार चौधरी ने भी भाजपा नेता सुशील पेगोवाल और उपस्थित सभी समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचने व स्नेह देने के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।