ग्रामीण तहकीकात ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 📲

Month: July 2026

 

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

झबरेड़ा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के दिशानिर्देशानुसार झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के माधवपुर गांव में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। बैठक में पहुंचे प्रदेश प्रभारी गयाचरण दिनकर ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि पार्टी अभी से ही पूरी मजबूती के साथ ‘मिशन 2027’ के चुनाव प्रचार में जुट गई है और हर कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर बसपा की नीतियों और बहन जी के संदेश को पहुंचाए। वहीं झबरेड़ा विधानसभा से भावी प्रत्याशी आदेश कुमार ने कहा कि झबरेड़ा की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार जनता के अपार समर्थन से बसपा झबरेड़ा सीट पर भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष मदनपाल, विधानसभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता 

भगवानपुर । आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर 28 विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में राजनीतिक पारा अभी से चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट पाने की होड़ के बीच दमदार प्रत्याशी सबसे पुराने सबसे सीनियर भाजपा पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों और ग्रामीण अंचलों की दीवारों पर ‘मिशन 2027’ के तहत वृहद स्तर पर वाल पेंटिंग अभियान चलाया जा रहा है। दीवारों पर “भगवानपुर की यही पुकार, सुशील पेगोवाल इस बार”, “नई सोच, नई उम्मीद” और “विकास की नई पहचान, सुशील पेगोवाल के नाम” जैसे असरदार नारे उकेरे जा रहे हैं, जो क्षेत्रवासियों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रहे हैं।

हालाँकि, पार्टी स्तर पर अभी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन पेगोवाल का यह धुआंधार प्रचार अभियान साफ संकेत दे रहा है कि वे संगठन के सामने अपनी जमीन बेहद मजबूत कर चुके हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनाव से काफी पहले शुरू हुई इस जमीनी तैयारी ने भगवानपुर के सियासी गलियारों और विरोधी खेमों में हलचल पैदा कर दी है।

 

ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र एवं डिजिटल

ग्राम मानकपुर आदमपुर में उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब गांव के वरिष्ठ नागरिक रामवीर चौधरी के जिला सहकारी संघ का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी कड़ी में भगवानपुर विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व भावी प्रत्याशी सुशील पेगोवाल अपने समर्थकों के साथ मानकपुर पहुंचे और रामवीर चौधरी को पटका पहनाकर पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने भगवानपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी में रात-दिन एक कर रहे भाजपा नेता सुशील पेगोवाल का भी पटका और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने एक सुर में सुशील पेगोवाल को अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद देने का भरोसा जताया।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे सुशील पेगोवाल, सुनी समस्याएं

बधाई कार्यक्रम के बाद सुशील पेगोवाल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने गांव के विकास, किसानों की समस्याओं और आगामी प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की।

सुशील पेगोवाल ने कहा, “रामवीर चौधरी जी का जिला सहकारी संघ का अध्यक्ष बनना केवल मानकपुर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भगवानपुर क्षेत्र और किसान भाइयों के लिए बड़े गर्व की बात है। उनके अध्यक्ष बनने से सहकारिता आंदोलन को नई ताकत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ हमारे किसान भाइयों के खेतों और घरों तक पहुंचेगा।”

रामवीर चौधरी का अध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र का मान: ग्राम प्रधान कुलवीर

कार्यक्रम में मौजूद मानकपुर आदमपुर के ग्राम प्रधान कुलवीर चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि रामवीर चौधरी जी की यह ऐतिहासिक जीत पूरे गांव की जीत है। इससे गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलवीर चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर पाल, संदीप चौधरी, सोमवीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य व्यक्ति, युवा और पेगोवाल समर्थक मौजूद रहे।

• कश्यप निषाद संगठन की बैठक में उमड़ी भारी भीड़, पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से किया पेगोवाल का भव्य स्वागत

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

भगवानपुर। कश्यप निषाद संगठन उत्तराखंड के तत्वावधान में विकासखंड भगवानपुर की ग्राम पंचायत बिन्डू खरक में एक भव्य स्वागत एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। सोनू कुमार कश्यप एवं गोलू प्रसाद द्वारा अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कश्यप निषाद संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल का फूल-मालाएं पहनाकर और जोरदार नारेबाजी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल का पूरा दबदबा दिखाई दिया। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुशील पेगोवाल ने कहा, “कश्यप निषाद समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। आज समाज को संगठित होकर शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अत्यंत आवश्यकता है। जब तक हमारा समाज पूरी तरह शिक्षित और जागरूक नहीं होगा, तब तक हम अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ सकते। कश्यप निषाद संगठन जिस तरह धरातल पर उतरकर समाज के दबे-कुचले और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, वह बेहद सराहनीय है। मैं समाज के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ और आपकी हर आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का काम करूँगा।”

वहीं, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा, “केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार कश्यप निषाद समाज सहित पूरे ओबीसी वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

बैठक के आयोजक सोनू कुमार कश्यप और गोलू प्रसाद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस ऐतिहासिक सामाजिक बैठक के दौरान कश्यप निषाद संगठन के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

1857 की क्रांति के महानायक की जयंती पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अमर शहीदों की बदौलत ही आज हम ले रहे हैं आजाद हवा में सांस

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

रुड़की/हरिद्वार। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी सुलगने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर रविवार (19 जुलाई) को देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने देश के इस महान सपूत को शत-शत नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमर शहीद मंगल पांडे को नमन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील पेगोवाल ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में मंगल पांडे जी का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और दमनकारी नीतियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की थी। उनकी इस दिलेरी और वीरता ने ही देशवासियों के दिलों में आजादी की ललक पैदा की, जो आगे चलकर एक बड़ा जनआंदोलन बन गई।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में चैन की सांस ले रहे हैं, वह मंगल पांडे जैसे अनेकों वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान और त्याग का ही परिणाम है। आने वाली पीढ़ियों को इन अमर क्रांतिकारियों के जीवन से राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र अभिवादन किया।

 

ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की, कहा- पूर्व प्रधान का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को देता है नई ऊर्जा

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

रुड़की/हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान शिवकुमार चौधरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता ने पूर्व प्रधान को पार्टी का भगवा पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया।

पूर्व प्रधान के आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद पारिवारिक जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल प्रार्थना करता हूँ।” उन्होंने पूर्व प्रधान के राजनीतिक व सामाजिक अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कुशल मार्गदर्शन हमेशा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज हित में कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करता है।

जन्मदिन की बधाई देने के इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व प्रधान को फूल-मालाएं पहनाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व प्रधान शिवकुमार चौधरी ने भी भाजपा नेता सुशील पेगोवाल और उपस्थित सभी समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचने व स्नेह देने के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।

 

ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र 

झबरेड़ा (हरिद्वार)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में झबरेड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (5 जुलाई 2026) को झबरेड़ा पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारंटी विकेश पुत्र धर्मपाल, निवासी मोहल्ला नई मंडी (कस्बा/कोतवाली झबरेड़ा, हरिद्वार) को हिरासत में लिया। अभियुक्त विकेश के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा पहले से ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था, और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिपे का खेल खेल रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त को वैधानिक नियमों के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल विधिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल मुकेश तोमर मुख्य रूप से शामिल रहे। झबरेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए यह विधिक अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।

दैनिक ग्रामीण तहकीकात (नवीन कुमार)

भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने आज भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

​भाजपा नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुशील पेगोवाल ने उत्तराखंड की लोकप्रिय भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री द्वारा धरातल पर उतारी जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने का संकल्प

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुशील पेगोवाल ने कहा:

​”प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का वास्तविक लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है।”

बुजुर्गों और मातृशक्ति से लिया आशीर्वाद

​जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सुशील पेगोवाल ने गांवों के बुजुर्गों, मातृशक्ति और वरिष्ठ जनों के पैर छूकर उनका कुशल-क्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन ही हमारे समाज की असली धरोहर है, जो हमें सेवा पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

बीमार चौधरी रामपाल पूर्व प्रधान के घर पहुँचे पेगोवाल, जाना हाल-चाल

​दौरे के अगले चरण में वे ग्राम मानकपुर आदमपुर पहुंचे। वहाँ उन्होंने काफी समय से बीमार चल रहे क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व चौधरी रामपाल पूर्व प्रधान के आवास पर जाकर उनसे भावुक मुलाकात की। सुशील पेगोवाल ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा नेता के इस सहज और संवेदनशील व्यवहार को देखकर पूरे क्षेत्र की जनता ने उनकी जमकर सराहना की और उनके प्रयासों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

 

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

इस पूरे जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखा गया। इस भव्य और सफल कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

ईश्वर चंद

​शुभम सैनी

​अमरीश

​सोनू कश्यप

​सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।