ग्रामीण तहकीकात संवाददाता
भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े निर्देशों के बाद भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वांछित चल रहे मुख्य आरोपी इल्ताफ उर्फ भुट्टो सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
जंगल में चल रही थी गोकशी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
घटनाक्रम के अनुसार, बीती 20 मार्च को ग्राम किशनपुर जमालपुर के जंगल में पुलिस ने दबिश दी थी, जहाँ भारी मात्रा में मांस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए थे। इस मामले में इल्ताफ उर्फ भुट्टो, वसीम, आलम, गुलजार और कल्लू की संलिप्तता पाई गई थी, जो मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात रुड़की क्षेत्र से घेराबंदी कर इन पांचों को धर दबोचा।
घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं:
- बजाज प्लेटिना (UK17T-1485)
- बजाज पल्सर (UK17X-8825)
इन जांबाज पुलिसकर्मियों ने दी दबिश
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी, मुकेश नौटियाल, विनय मोहन द्विवेदी, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, मुख्य आरक्षी मनीष घपोला, निर्मल जोशी और कांस्टेबल मदन, संजय व दीपक मंगाई शामिल रहे।
विधिक कार्यवाही और जेल भेजने की तैयारी
पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के गो-तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
