ग्रामीण तहकीकात ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 📲

Day: October 16, 2026

ग्रामीण तहकीकात

नारसन/मंगलौर। कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गांव नारसन कलां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे भाजपा की मजबूत सांगठनिक सक्रियता और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका नाता केवल चुनावी या राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मिक और पारिवारिक है। वे जनता के सुख-दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ₹25 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक हॉल का हवाला दिया और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार किसी भी कीमत पर धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में भड़ाना ने दावा किया कि मंगलौर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा “दो हजार प्रतिशत” जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र में जो मामूली कमी रह गई थी, उसे इस बार जनता के अपार समर्थन से रिकॉर्ड मतों के साथ पूरा किया जाएगा।

वहीं, रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कार्यक्रम में जुटी भीड़ पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जनता का यह उत्साह संकेत दे रहा है कि मंगलौर में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

इस अवसर पर अरविंद राठी, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, आनंद स्वरूप वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, मंडल महामंत्री आकाश शर्मा, जिला मीडिया संयोजक मोनू वाल्मीकि, संदीप कादियान, नीतू कश्यप, इंद्रजीत और डॉ. प्रेम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।