हरिद्वार/अजीतपुर। महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम जियापोता से पंजनहेड़ी और अजीतपुर तक एक ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस विशाल आयोजन में हजारों की संख्या में कश्यप समाज के लोग शामिल हुए, जिससे पूरे मार्ग पर उत्साह, एकजुटता और अटूट आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री के सलाहकार नीरज कश्यप तथा हरियाणा के इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा जियापोता से शुरू होकर अजीतपुर पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। इस दौरान सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब दलित समाज सहित अन्य कई समुदायों के लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

अजीतपुर में आयोजित विशाल भंडारे में 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नीरज कश्यप ने कहा कि यह आयोजन कश्यप समाज की बढ़ती जागरूकता और संगठन शक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में कश्यप दल के बलराम कश्यप, अरुण कश्यप, लक्ष्मण कश्यप और विनोद कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस भव्य आयोजन में प्रखर कश्यप, अनुज कश्यप, दीपक, मनीष, विपिन, नरेंद्र, मायाराम, विजेंद्र, प्रहलाद, शिवम, रोहित, सुभाष, ऋतिक, मोहित, लोकेश, अनुकूल, टीनू, नरेश, अभिषेक, अंकुश कश्यप, बिशनपुर कुंडी के ग्राम प्रधान सन्नी कुमार और चमन पाल सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विशेष रिपोर्ट – दैनिक ग्रामीण तहकीकात टीम

