ग्रामीण तहकीकात ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 📲

Day: November 3, 2026

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता

मंगलौर। विद्युत चोरी की शिकायतों के आधार पर विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर और विजिलेंस टीम ने सोमवार, 2 नवंबर को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम झबिरन मंडावली में जांच के दौरान बिजली चोरी के 24 मामले पकड़े जाने की जानकारी दी। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर कथित रूप से सीधे केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर हलचल रही और कुछ लोगों द्वारा केबल हटाने का प्रयास किए जाने की बात भी विभाग की ओर से बताई गई। उपखंड अधिकारी अनुभव सैनी ने बताया कि चेकिंग में सामने आए मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उपखंड मंगलौर और विजिलेंस टीम की ओर से आगे भी संयुक्त जांच अभियान जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का उपयोग नियमानुसार और आवश्यकता के अनुसार करें। विभाग के मुताबिक, बिजली चोरी से विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। अभियान में अवर अभियंता विकास, सतीश कुमार और अभिषेक सहित विजिलेंस के सहायक अभियंता धनंजय सिंह, अजय सेमवाल, अनिल, अवर अभियंता अनिता काला और सपना, इंस्पेक्टर मारुत साह एवं सरिता शाह तथा सब-इंस्पेक्टर संजीव त्यागी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।