ग्रामीण तहकीकात ऐप इंस्टॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 📲

Farman

← Back

Thank you for your response. ✨

ग्रामीण तहकीकात संवाददाता / फरमान

मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडलाना में आजाद समाज पार्टी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी महक सिंह तथा मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी तैयारी कर रहे राव अशवद का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में महक सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास की स्थिति संतोषजनक नहीं है और लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुंडलाना गांव में लंबे समय से बंद पड़े छात्रावास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके संचालन की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। वहीं राव अशवद ने क्षेत्र में जलभराव, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कई गांवों में जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी होती है और इन समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और विकास के मुद्दों पर जनता के बीच जाने की बात कही। बैठक में मौजूद लोगों के बीच चुनाव और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा हुई।