ग्रामीण तहकीकात संवाददाता
मंगलौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय महापर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा मंगलौर नगर क्षेत्र में एक भव्य एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया; हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला जब ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, तो समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया और स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया; इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य ध्येय जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों के सर्वोच्च त्याग को नमन करना है; उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता और अस्मिता का प्रतीक है और पार्टी का संकल्प है कि इस राष्ट्रीय चेतना को हर घर तक पहुंचाकर प्रत्येक नागरिक के मन में देश सेवा का भाव जाग्रत किया जाए; इस भव्य तिरंगा यात्रा में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, जियाउद्दीन अंसारी, नामित सभासद अभी गुप्ता, नामित सभासद भूषण पाल, नामित सभासद फखरुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा, निशांत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंजुम राय, मनोज मुंडलाना, सरल देवी, नामित सभासद सतपाल धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
