संवाददाता ग्रामीण तहकीकात
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के आगामी बजट सत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आगामी 23 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारियों और विधायी कामकाज पर विस्तृत चर्चा हुई।
जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा बजट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की प्रगति और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट पेश करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। बैठक में दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल
- 23 मार्च: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का औपचारिक आगाज़।
- 24 मार्च: सदन पटल पर दिल्ली का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान ये दिग्गज रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी उपस्थित रहे। माना जा रहा है कि इस बार का बजट बुनियादी ढांचे के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित हो सकता है।
